Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

संभल पुलिस का सघन फूट पेट्रोलिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग।

सैय्यद कुमैल ज़ैदी।। लोकतंत्र की शान।। दैनिक समाचार पत्र


संभल/सिरसी हज़रत नगर गढ़ी में संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह एवं सिरसी चौकी प्रभारी मोहम्मद शाह फैसल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में सघन फुट पेट्रोलिंग की गई।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं राहगीरों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं सिरसी चौकी प्रभारी मोहम्मद शाह फैसल ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आम नागरिकों में विश्वास का माहौल देखने को मिला।



LKSTV | सच की ताकत

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *