Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

“ब्लिंकिट के गोदाम का नजीबाबाद में विरोध तेज, छोटे व्यापारियों ने जताई रोजगार खत्म होने की आशंका”

खिज़र अहमद ।। लोकतंत्र की शान ।। दैनिक समाचार पत्र


नजीबाबाद में जल्द खुलने जा रहे ब्लिंकिट कंपनी के गोदाम को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है।

सोमवार रात्रि करीब 8:30 बजे माहेश्वरी धर्मशाला नजीबाबाद में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान नगर इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। बैठक में नजीबाबाद डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि नजीबाबाद जैसे छोटे नगर में यदि ब्लिंकिट जैसी बड़ी कंपनी अपना गोदाम खोलकर डोर-टू-डोर होम डिलीवरी शुरू करती है, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को होगा।

व्यापारियों का कहना था कि पहले से ही रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के शोरूम खुलने से स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ है और अब ब्लिंकिट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के आने से छोटे दुकानदारों के सामने रोज़गार बचाने का संकट खड़ा हो जाएगा।

संगठन के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी बड़ी कंपनियों को केवल महानगरों तक सीमित रखा जाना चाहिए, क्योंकि छोटे शहरों में इनके आने से स्थानीय व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक छोटा व्यापारी अपनी पूंजी लगाकर व्यापार करता है, कर्मचारियों को रोजगार देता है और सरकार को जीएसटी के रूप में टैक्स भी देता है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण अब वही व्यापारी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो रहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले चरण में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो दूसरे चरण में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में मुकेश जिंदल, अर्पित मेहरा, कमल बंधु, अनुज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जोगराम भुजिया वाले, मोहम्मद अलाउद्दीन सरदार, हरिंदर सिंह, भाजपा नेता लवी अग्रवाल, अंकुर एजेंसी, नीरज सिंघल, शक्ति गर्ग सहित कई व्यापारियों ने अपने विचार रखे।



LKSTV | सच की ताकत

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *