Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

सीएम योगी ने सुल्तानपुर में वितरित किए चैक व प्रशस्ति पत्र

*सीएम योगी ने सुल्तानपुर में वितरित किए चेक व प्रशस्ति पत्र*

*सुल्तानपुर, 7 जुलाई।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद को 819 करोड़ रुपये से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसी दौरान उन्होंने ग्राम्य विकास, उद्योग, श्रम एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। इससे स्वरोजगार, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं चेक, प्रशस्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के मंच पर चेहरे खिल उठे।

*योजनाओं के लाभार्थी*

श्रीमती अनीता कुमारी – मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर की चाबी मिली।

श्रीमती सीमा मौर्या – विद्युत सखी एनआरएलएम थर्मल प्रिंटर का वितरण।

श्रीमती निधि वर्मा – विद्युत सखी एनआरएलएम थर्मल प्रिंटर का वितरण।

श्रीमती संजू साहू – बीसी सखी एनआरएलएम प्रशस्ति पत्र।

श्रीमती साधना देवी और नजमा – सेल्फ हेल्प ग्रुप (यूपीएसआरएलएम) के तहत 409 समूहों का 6 करोड़ 13 लाख 50 हजार का चेक।

श्रीमती पूजा पाल और रीता (समूह प्रतिनिधि) – 1.40 करोड़ रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्रीमती रीमा देवा और आराधना जायसवाल (संगठन पदाधिकारी) – 55 लाख 50 हजार का चेक प्राप्त किया।

*पीएम उद्यमी युवा योजना*

अमन मौर्या – 5 लाख का चेक प्राप्त किया।

श्रीमती निर्मला – 3 लाख रुपये का प्राप्त किया।

श्री दया शंकर भार्गव – 5 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्री करण – 5 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

*मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना*

श्री लक्ष्मण – 31 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्री अरुण कुमार – 31 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्रीमती लीलावती देवी – 25 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्रीमती पूनम – 25 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया।

*नंद बाबा दुग्ध योजना*

श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल – 5.90 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

श्री गुलाब पति त्रिपाठी – 5.90 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *