Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

रामपुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में समाधान दिवस का आयोजन।

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा;- ( लोकतंत्र की शान)

रामपुर /उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के निदान को लेकर तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में जनपद रामपुर की तहसील सदर सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेंद्र मीणा की अगवाई में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

रामपुर जनपद की तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की कमान डीएम अजय कुमार द्विवेदी के हाथ में रही वही इस मौके पर एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी इसमें शिरकत की है। कुल मिलाकर दो दर्जन से अधिक शिकायतों को दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सुना गया जिनमें से कुछ शिकायत तो का मौके पर ही निसरण कराया गया है जबकि शेष समस्याओं के निदान के लिए मातहतो को निर्देशित किया गया है।

संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व एवं राशन कार्डों से संबंधित आई हैं। 

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *