Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

भारतीय किसान संघ ने चार सूत्रीय ज्ञापन एस.डी.एम को सोपा।

लोक तंत्र की शान;- प्रवीण अग्रवाल जिला प्रभारी अमरोहा!

हसनपुर!

शनिवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने तहसील दिवस में किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी हसनपुर को सौंपा,जिसमें मांग की गई कि किसानों को सिंचाई हेतु चौदह घंटे लगातार बिजली आपूर्ति की जाए, जिले से गुजर रही मध्य गंगा नहर में जल्द पानी छोड़ा जाए जिससे वाटर लेवल बढ़ सके, नहरों और नदियों में स्नान के दौरान प्रशासन की लापरवाही से जनहानि को शीघ्र रोकने के लिए प्रभावशाली कदम उठाए जाए, ग्राम भदौरा में किसान रामचंद्र शर्मा के खेत की ठियाबनदी होने के बाबजूद भी राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण चिन्हित खेत की मैड नहीं बनाई गई है जिसे जल्द पूरा कराया जाए, हसनपुर से भदौरा ओर उधनपुर से मुंसिफ कोर्ट तक जाने वाला मार्ग बहुत ही खराब स्थिति में है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परेशानियों के समाधान हेतु जल्द ठीक कराया जाए, इस अवसर पर प्रांतीय गन्ना प्रमुख महीपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान, ब्लॉक सहमंत्री जगदीश सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कोविंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रुमाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *