Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

पुल निर्माण के लिए आए सीमेंट को अवैध रूप से बेचे जाने को लेकर ग्रामीण ने किया हंगामा।

लोक तंत्र की शान प्रवीण अग्रवाल जिला प्रभारी अमरोहा

हसनपुर=गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र में पुल निर्माण सामग्री को कथित रूप से बेचने के आरोप को लेकर ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

मामला गांव करनखाल का है, जहां पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पूठ मार्ग पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कहीं और ले जाया जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 को सूचना दी।

सूचना पर भाकियू बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कोतवाली पहुंच गए और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने व संबंधित जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।कोतवाली में ग्रामीणों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से सीमेंट की कालाबाजारी की जा रही थी।

वहीं, कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की कमी होने पर पास की दुकान से 80 कट्टे उधार लिए गए थे, जिन्हें अब वापस किया जा रहा था।ग्रामीणों और भाकियू नेताओं ने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *