मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा व मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई!
गुवाहाटी, 12 मई।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित राजग सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत की। हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों व नृत्य के साथ परंपरागत ढंग से स्वागत किया, जबकि पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिलाओं ने उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर मौजूद जन समुदाय ने सीएम योगी का जयकारों संग स्वागत किया तो सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर सभी के प्रति आभार जताया।
LKSTV | सच की ताकत
LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)