( ऋचा पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख) लोकतंत्र की शान सीधी।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अमन मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), थाना प्रभारी कोतवाली तथा थाना प्रभारी यातायात द्वारा बुधवार की शाम शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करते पाए जाने पर 5 दुकानदारों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा समन शुल्क की कार्रवाई की गई। वहीं अन्य दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए सड़क पर ठेला न लगाने और दुकानों का सामान सड़क पर न रखने की समझाइश दी गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।