दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच 13.0’ के तहत 48 घंटे के अभियान में मादक पदार्थों से जुड़े 229 मामलों में 267 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किदिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच 13.0’ के तहत 48 घंटे के अभियान में मादक पदार्थों से जुड़े 229 मामलों में 267 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी 15 पुलिस जिलों में 29 से 31 मार्च के बीच चलाए गए इस अभियान के तहत जिला इकाइयों, अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ के 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने 3,211 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने यह अभियान ‘ऑपेशन कवच 13.0’ के तहत चलाया।ए हैं।
जानिए कितना नशीला पदार्थ जब्त हुआ।
अभियान के दौरान, स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के मामलों में 267 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें 100 किलोग्राम गांजा, 1.170 किलोग्राम कोकीन, 260.65 ग्राम हेरोइन, 179.11 ग्राम एमडीएमए, 57 ग्राम एम्फ़ैटेमिन, ब्यूप्रेनोरफिन की 2,000 से अधिक गोलियां और 183 इंजेक्शन शामिल हैं।
शराब पीने के मामले में 2,993 पर मामला दर्ज।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 416 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 429 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब और 200 ई-सिगरेट बरामद कीं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 2,993 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।”
हथियार भी जब्त किए गए।
शस्त्र कानून के तहत 254 मामलों में 259 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 19 पिस्तौल, 42 देसी तमंचे, 79 कारतूस और 191 चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने जुए की गतिविधियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की और 296 मामलों में 528 लोगों को गिरफ्तार कर 10.28 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की।
3,545 वाहन जब्त किए गए।
अधिकारी ने कहा, “इनके अलावा, 59 भगोड़े अपराधियों और 42 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान चोरी के 73 वाहन बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत 3,545 वाहन जब्त किए गए।”