दिल्ली के हरी नगर में एक लड़की की संदिग्ध मौत के बाद परिवार पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दफनाने से पहले शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली के हरी नगर इलाके में एक बच्ची की संदिग्ध मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक परिवार अपनी बेटी की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दफनाने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। हत्या के आरोपों की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे हरि नगर थाने में पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने आरोप लगाया कि एक लड़की की उसके ही परिवार वालों ने हत्या कर दी है और अब वे उसके शव को दफनाने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना हरि नगर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक लड़की के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है।