Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

हसनपुर पुलिस ने किया 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार!

लोक तंत्र की शान;-   प्रवीण अग्रवाल “जिला प्रभारी अमरोहा”

हसनपुर= गुरुवार को हसनपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की एक घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की, पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तओ को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, बता ते चले कि संभल जनपद के ग्राम कमालपुर निवासी गोविंद कुमार ने पुलिस को एक तहरीर दी थी जिसमें उसने बताया कि मोटरसाइकिल ग्राम सिरसा गुर्जर क्षेत्र से चोरी हो गई है, शिकायत मिलते ही हसनपुर पुलिस सक्रिय हो गई पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरो से चोरों तक पहुंचने की प्रक्रिया जारी रखी, पुलिस ने गजरौला रोड स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ग्राम सिरसा गुर्जर निवासी जगत सिंह और राजू के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान एवं आरोपियों के निशान देही पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई वहीं वाहन के इंजन और चेचिस नंबर शिकायत करता है की रिपोर्ट से पूरी तरह मेल खाते पाए गए जिससे चोरी की पुष्टि हुई, इस कार्यवाही को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपेश,आकाश तथा आनंद तोमर की टीम ने अंजाम दिया, टीम की तत्परता से 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा संभव हो सका, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं पहले भी अपराधी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में व्यापक संदेश गया है स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी कार्यवाही से अपराधियों में कानून का खौफ बढ़ेगा l

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *