Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर एक ज्ञापन सौप।

सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर एक ज्ञापन सोप

हसनपुर लोकतंत्र की शाम

सतीश चंद्र राणा

समाजवादी पार्टी के विधानसभा 42 के अध्यक्ष कैसर परवेज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन और पैदल मार्च नगर की मंडी समिति से तहसील तक किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक दस सूत्रीय ज्ञापन नया तहसीलदार नेहा सागर को सौंपा गया।

सौंपे गए ज्ञापन में सपा ने मांग करते हुए कहा कि अमरोहा में औद्योगिक गलियारे व गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाए और रोड साइड की जमीन छोड़ी जाए। इसके अलावा, पेट्रोलियम पदार्थों व एलपीजी की मूल्य वृद्धि वापिस लेने, फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने, मक्का व धान की एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने, पेपर लीक रोकने तथा डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान निकालने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

आरिफ अख्तर, चंद्रपाल सैनी, संदीप त्यागी, अंशु त्यागी, , बदर कुरेशी, नीतू सागर, , गुड्डू प्रधान, गोलू त्यागी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी में दो गुट नजर आ रहे है, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर एक ज्ञापन नयाबतहसीलदार को सोपा, जुलूस में राजेंद्र खड़कवंशी कहीं नहीं दिखाई दिए, जबकि 18 जून को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कमल पैलेस में हो रहा है, कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर महंगाई के खिलाफ जुलूस की शक्ल में उप जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल जाकर एक ज्ञापन देते ,लेकिन 17 जून को सपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया, और इस प्रदर्शन में भाजपा छोड़कर सपाकर दमन थामने वाले

गंगेश्वरी के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़कवंशी इस जुलूस में कहीं नजर नहीं आए, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सपा में दो गुट

नजर आ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *