।।राजेन्द्र करनाल की रिपोर्ट।।
।। सोनीपत 19 मई 2026 ।।
जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 हेड ऑफिस सोनीपत प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि, हमारी असली यूनियन ने नकली हुड़ा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय पंचकूला और हेड क्वार्टर गुड़गांव और जींद लिखने वाले नकली व फर्जी तथा असंवैधानिक राज्य कमेटी तथा सोनीपत सहित अन्य जिलों की चुनाव कमेटियों को रद्द करते हुए उनके विरुद्ध मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला को तथा लेबर कमिश्नर हरियाणा चंडीगढ़ को
अपना पत्र नंबर 271 से 320 दिनांक 18- 5 -26 डायरी करा कर रिसीव कर दिया है। ओर इन लोगों के साथ वार्ता करने तथा इनके पत्रों पर अमल न करने तथा इनके रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच करने की मांग की गई है। जिसके पास हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 का रजिस्ट्रेशन नंबर होगा, वही अधिकारियों व सरकार से वार्ता करेगा। और पत्र व्यवहार करेगा। असंवैधानिक और नकली व फर्जी पदाधिकारीयों पर बैन लगाने की मांग की गई है। इस यूनियन का रजिस्ट्रेशन नंबर 1266 आर.के . नागर सोनीपत के नाम से जारी किया हुआ है। इसकी प्रतिया सभी पत्रकारों और अधिकारियों को पहले कई बार भेजी जा चुके हैं ।और आज भी संलग्न हैं।
हमारी यूनियन ने आज इस पत्र द्वारा अपनी यूनियन के लिए रिव्यू मीटिंग का समय मांगा है ।और नकली यूनियन के रजिस्ट्रेशन की जांच करने की मांगकी है। इसी पत्र में कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को 15 जून तक जाब सिक्योरिटी लेटर देने की मांग की है। और दिवाली से पहले परफॉर्मेंस अवार्ड पूर्व वर्षों की भांति देने की मांग की गई है। हुडा राजीव गांधी एजुकेशन सिटी डिवीजन सोनीपत और बागवानी डिवीजन रोहतक तथा डिवीजन नंबर 1 पंचकूला मैं ठेकेदारों तथा कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके की जा रही , घपलेबाजी तथा चोर बाजारी की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है। इस बारे शिकायतें कई वर्षों से लगातार चली आ रही है। परंतु मिली भगत के कारण कोई जांच नहीं कर रहा है। एचएसवीपी को जमकर चूना लगाया जा रहा है। सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी डिविजन में 4-5 चाहते कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए तथा उनके साथ हिस्सा पत्ती डालकर ठेकेदारी करने के लिए और मिल-बाटकर पैसे खाने के लिए नियम विरूव बैठा रखा है। इन बेलदारो को फील्ड में भेजने की मांग की गई है। ताकि भ्रष्टाचार कम हो सके। इस डिवीजन के ठेकेदारों के पिछले कामों की जांच करने की मांग की गई है। ताकि सच्चाई सामने आ
सके। एचएसवीपी के चीफ विजिलेंस अधिकारी ऐसी किसी घपले की शिकायतों की काफी दिनों से कोई जांच नहीं कर रहे हैं। इसका कारण वही बता सकते हैं।
एचएसवीपी में पिछले वर्ष कुछ जूनियर कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता की प्रमोशन दी गई है। जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों की अनदेखी की गई है,। इसकी जांच करके वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग की गई है। इस मांग पत्र को ई.मेल द्वारा हरियाणा सरकार सहित निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा पंचकूला तथा एच.आर.डी ,ओर कौशल रोजगार निगम के अधिकारियों को भेजा गया है।
LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)
आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!