Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

कांग्रेस के विचार विभाग की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जय शुक्ला ने आज अत्यंत शॉप पूर्वक गहरी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशंस नेवी भारत द्वारा हथियार इसराइल भेजें ?

दिल्ली, दि. 21 अप्रैल, 2026:

कॉंग्रेस के विचार विभाग की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ.जया शुक्ला

ने आज अत्यन्त क्षोभपूर्वक गहरी चिन्ता व्यक्त की।

उन्हेँने कहा कि युनाइटेड नेशन्स ने भी भारत द्वारा हथियार इज़राइल भेजे जानेकी घटना को अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून का खुला उल्लंघन बताया है। उन्होंने आक्रोशपूर्वक कहा कि इसका खमियाज़ा हमारे देश को भुगतना पड़ेगा। न केवल इस एक बड़ी ग़ल्ती से हम आधे से अधिक एशिया की मित्रता खो रहे हैँ, जिनमेँ हमारे अबतक के अच्छे मित्र भी शामिल हैँ, बल्कि सुद्ध बढ़ने पर (जिसकी कि आशंका है) रूस और चीन का रुख भी चिंताजनक है।

डॉ.शुक्ला ने कहा कि हमारे देश की विदेशनीति पता नहीँ किस कारण से ऐसी ही दिशाओँ मेँ चलाई जा रही है, जो देश को नुकसान पहुँचाने के लिए अंग्रेज़ी के मुहावरे “टेक्स्टबुक एग़्ज़ाम्पल्स” पर सटीक बैठती है। हमारी विदेश नीति बहुत विचारपूर्वक और समझदारी से बनाई गई थी, और इसी कारण सफल भी थी। किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, हमारी विदेशनीति नहीँ बदली गई थी। परन्तु जबसे केन्द्र मेँ भाजपा सरकार आईहै, हमारी विदेशनीति मेँ आमूलचूल परिवर्तन होने लगे, जो देश के लिये हानिकारक हैँ। डॉ.शुक्ला ने कहा कि कई बार तो ऐसा भ्रम होने लगता है कि जैसे यह किसी पूर्वनियोजित योजना के तहत हो रहा हो।

– जया शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *