(ऋचा पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख) लोकतंत्र की शान सीधी।
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जवाहर कांग्रेस भवन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल मुख्य आतिथ्य जिला संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा के विशिष्ट अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर चुरहट विधानसभा प्रभारी शिवप्रसाद प्रधान, सीधी विधानसभा प्रभारी विनोद शर्मा एवं धौहनी विधानसभा प्रभारी अशोक पैगाम सहित कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य रुद्रप्रताप सिंह, काजल वर्मा, दानबहादुर सिंह,राजेंद्र सिंह भदौरिया,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, कमलेश सिंह, करुण सिंह, सौरभ सिंह, राजबहोर जायसवाल, अरविंद सिंह, मनोज कोल, नागेश्वर साकेत सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि, किसान कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक के मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि एकजुटता और समर्पण से ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि जिला संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और नियमित संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं सार्थक विचार-विमर्श करते हुए संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।
LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)
आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!