Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

अंबेडकर जयंती को लेकर अमन कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन।

“लोकतंत्र की शान”   प्रवीण अग्रवाल जिला प्रभारी;  ।। अमरोहा ।। हसनपुर

रविवार को हसनपुर कोतवाली परिसर में आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है जिसके चलते पुलिस ने कोतवाली परिसर में क्षेत्र के गणमान्य एवं रसूखदार लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की, बैठक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुई, बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया, बैठक का मुख्य उद्देश्य अंबेडकर जयंती समारोह को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर रहा, इस संबंध में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता का प्रतीक है वहीं उन्होंने आयोजनों से अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रम निर्धारित रूट और नियमों के तहत ही संपन्न कराया जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, वही उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान ना दें यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या कोई व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें,शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा, बैठक में उपस्थित नागरिकों और आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे वही अंत में कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने सभी से अनुशासन और हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब की जयंती मनाने का आह्वान किया, इस मौके पर अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज अंकुर मलिक, सतपाल सिंह, लव कुश कुमार, चंचल सागर, राजेंद्र सिंह, रिंकू, विजय कुमार गौतम, हेतराम सिंह, अंकुर सागर, देवराज सिंह, मलखान सिंह, मिंटू सागर आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *