Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

‘Hot Mammas…’ ट्रेंड हो रहा Priyanka Chopra की 20 साल पुरानी फिल्म का गाना, एक्ट्रेस ने भी लिए मजे

‘Hot Mammas…’ ट्रेंड हो रहा Priyanka Chopra की 20 साल पुरानी फिल्म का गाना, एक्ट्रेस ने भी लिए मजे।

इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बरसात’ के गाने ‘वादा निभाऊंगी’ का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग इस इमोशनल शादी के गाने पर फनी वीडियो बना रहे हैं। गाने में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु ने इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की और बिपाशा को टैग किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। कई रील्स में भी आपने देखा होगा कि लोग फिल्म बरसात के गाने ‘वादा निभाऊंगी’ पर डांस कर रहे हैं। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु नजर आई थीं। हालांकि यह एक शादी का गाना है, जोकि एक बेहद इमोशनल सॉन्ग है लेकिन लोग इसपर फनी वीडियोज बना रहे हैं।

अब प्रियंका और बिपाशा दोनों ने इस ट्रेंड पर रिएक्ट किया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की है, जिसमें लिखा है कि पूरी फीड में बस यही गाना आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में बिपाशा को टैग करते हुए लिखा, “lol.. babies

बिपाशा ने री-शेयर की स्टोरी

बिपाशा ने प्रियंका की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, “और अब हॉट मम्माज।” सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म बरसात 2005 में रिलीज हुई थी। बिपाशा और प्रियंका दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में उस समय नई थीं। फिल्म में बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि बॉबी देओल ने 1995 में भी बरसात नाम की एक फिल्म में काम किया था।

बॉबी देओल थे लीड एक्टर

एक तरफ जहां 1995 में रिलीज हुई फिल्म बरसात सुपरहिट रही, वहीं 2005 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इसका गाना ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *