Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

जिले के 31 चिन्हित स्थलों पर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ सहयोग शिविर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण।

सहरसा | 7 जुलाई 2026  मो. ज़ियाउद्दीन।  जिला संवाददाता

सहरसा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित 31 स्थलों पर सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग ने कहरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, सिरादेयपट्टी में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लाभुकों को नियमानुसार निष्पादित आवेदनों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन से प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से प्राप्त लगभग शत-प्रतिशत आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो सके।

जिले में आयोजित सभी 31 सहयोग शिविरों का संचालन वरीय पदाधिकारियों एवं वरीय उप समाहर्ताओं के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने आमजन को अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *