दिल्ली में आग ही आग: हादसे बढ़ते जा रहे, जिम्मेदार कौन?
दिल्ली ब्यूरो चीफ सना खान की रिपोर्ट। 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग के बाद मालवीय नगर के एक होटल में हुए अग्निकांड ने कई लोगों की जान ले ली और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी।
विशेषज्ञों के अनुसार अवैध निर्माण, जर्जर बिजली व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी और नियमित निरीक्षण का अभाव ऐसे हादसों की बड़ी वजह हैं। कई बाजारों, होटलों और व्यावसायिक परिसरों में फायर सेफ्टी व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है।
जिम्मेदार कौन?
इन हादसों की जिम्मेदारी केवल भवन मालिकों की नहीं, बल्कि संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन और निगरानी एजेंसियों की भी है। हर बड़ी दुर्घटना के बाद जांच और मुआवजे की घोषणा तो होती है, लेकिन स्थायी समाधान नजर नहीं आता।
सरकार की जिम्मेदारी।
सरकार का दायित्व है कि अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई हो, फायर विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
मुंडका, अनाज मंडी, बवाना, शास्त्री पार्क और अब मालवीय नगर जैसे अग्निकांड यह संकेत दे रहे हैं कि यदि सुरक्षा मानकों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी त्रासदियां भविष्य में भी दोहराई जाती रहेंगी। अब समय आ गया है कि जवाबदेही तय हो और सुरक्षा को प्राथमिकता दीजाए।
LKSTV | सच की ताकत
LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)
आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!