Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

कृषि रथ को हरी झंडी, अब ई -टोकन से मिलेगी किसानों को खाद।

कलेक्टर के निर्देश पर कुसमी क्षेत्र में खरीफ तैयारी शुरू

(ऋचा पाण्डेय ब्यूरो प्रमुख) “लोकतंत्र की शान” दैनिक समाचार पत्र

जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर शासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर सीधी महोत्सव के निर्देशानुसार शनिवार 16 मई 2026 को जनपद क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवार से कृषि विभाग द्वारा कृषि जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच श्रीमती चेतना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया और किसानों के लिए सफल एवं समृद्ध खरीफ सीजन की मंगलकामना की।

शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे रवाना हुए इस कृषि रथ का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर किसानों को शासन की महत्वपूर्ण कृषि योजनाओं की जानकारी देना है। रथ के माध्यम से किसानों को विशेष रूप से ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली 2010, निंदाई प्रबंधन, खरीफ फसल की तैयारी, उन्नत खेती तकनीक एवं खाद वितरण व्यवस्था के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रगतिशील कृषक संतोष गर्ग, दामतिया बाई, अनिल सिंह, कृषि विभाग कुसमी के वरिष्ठ एईडी एस.पी. साकेत, कु. हिमाशी सिंह, कु. सोनाली वर्मा, त्रिवेणी मुकाती तथा मेध सिंह मेढ़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस बार किसानों को खाद वितरण ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध होगा और लंबी-लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। विभाग का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वही कृषि विभाग कुसमी के अधिकारी एस.पी. साकेत ने बताया कि कृषि रथ लगातार गांवों में भ्रमण कर किसानों को खरीफ सीजन से पहले जागरूक करेगा। शासन की मंशा है कि हर किसान तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे और आधुनिक तकनीक का लाभ सीधे खेत तक पहुंचे। कृषि विभाग का यह अभियान क्षेत्र के किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।


LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *