Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

मुरादाबाद; 11 वर्षीय मासूम के साथ गलत हरकत का आरोप, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग!

लोकतंत्र की शान/ मंडल प्रभारी/ अवनीत कुमार शर्मा/

मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/जनपद के थाना डिलारी क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है,

जहां एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गलत हरकत किए जाने का आरोप पड़ोस के ही युवक पर लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार थाना डिलारी क्षेत्र के गांव काकरखेड़ा निवासी महिला शहनाज का आरोप है कि उसका 11 वर्षीय बेटा अल्फेज 7 मई 2026 की शाम घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आसिफ पुत्र आमिर उसे बहला-फुसलाकर पास के एक मकान में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्चे के साथ गलत हरकत की।

पीड़िता के मुताबिक जब मासूम ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दीऔर मौके से फरार हो गया।

डरा-सहमा बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। बेटे की बात सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत थाना डिलारी पहुंचे।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


LKSTV | सच की ताकत

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *