दिनांक: 29 अप्रैल 2026
दिल्ली में ‘राष्ट्रीय गोल्डन अचीवर अवार्ड’ से सम्मानित हुईं दो दर्जन से अधिक देशभर की शख्सियतें!

‘विकसित भारत 2047’ पर कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों का मंथन, राजनीति-फिल्म-उद्योग जगत की हस्तियां रहीं शामिल!
नई दिल्ली।राजधानी के पांच सितारा होटल द अशोक में मंगलवार को *‘मन की उड़ान फाउंडेशन’* के तत्वावधान में *‘राष्ट्रीय गोल्डन अचीवर अवार्ड 2026’* एवं *‘विकसित भारत 2047’ राष्ट्रीय कॉन्क्लेव* का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से राजनीति, फिल्म, उद्योग एवं समाजसेवा जगत की दो दर्जन से अधिक विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर केंद्रित यह कॉन्क्लेव दो सत्रों में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, MSME, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।
महिला आरक्षण पर बेबाक बोलीं बबीता चौहान:
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष *श्रीमती बबीता चौहान* ने कहा, _“33% का आरक्षण मांग रहे हैं, नहीं तो छीन भी सकते हैं। हम मातृशक्ति हैं तो दुर्गा का रूप भी। विकसित भारत में महिलाओं की बराबर हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी ही होगी।”_
आयोजन का विशेष आकर्षण रही शख्सियत में* उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान, नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एवं मरवा स्टूडियो के अध्यक्ष संदीप मरवा, बॉलीवुड एक्टर नासिर अब्दुल्ला, बिग बॉस और रोडीज के विनर आशुतोष कौशिक, फिल्म प्रोड्यूसर मनोज शर्मा, पदमश्री नलिनी कमलिनी, समाजसेविका डॉ वीना लवानिया, लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के सचिव मनीष अग्रवाल, उद्योगपति बीकानेर वाला के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल।
इस अवसर पर sanstha ke patron Dr Vijay Kishore bansal ji jo ish sanstha ke stambh hai. Aur आयोजक संस्था *मन की उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता* ने अपने प्रस्ताव सत्र में कहा कि _“आयोजनों के पीछे का मुख्य उद्देश्य भारत के विकास को रफ्तार देना और देश के सभी सेक्टरों की प्रमुख भागीदारी को सुनिश्चित करना है। संस्था प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय गोल्डन अचीवर अवार्ड का आयोजन इसी उद्देश्य से करती है कि जिन्होंने अपने काम के दम पर अपने शहर, अपने प्रदेश, अपने राष्ट्र का नाम ऊपर किया है, उनको सम्मानित कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया जाए।”_ उन्होंने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत और अभिवादन भी किया।
गोल्डन अचीवर अवार्ड 2026* के अंतर्गत ‘Emerging Entrepreneur’, ‘MSME Excellence’, ‘Women Achiever’, ‘Social Impact’, ‘Lifetime Achievement’ एवं ‘Industry Leadership’ श्रेणियों में 30 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में LED स्क्रीन पर ‘Vision 2047’ थीम वीडियो एवं अवॉर्डीज़ की शॉर्ट AV क्लिप का प्रदर्शन किया गया
Sanstha ke sabhi sadasya Kavita Rajwani , Neera Thapar , Milli Arora, Udita tibarbal, adv Hrithik Varshney , aadi rahe
जारीकर्ता: एडवोकेट चंचल गुप्ता;— अध्यक्ष, मन की उड़ान फाउंडेशन ( “सना खान” दिल्ली ब्यूरो चीफ)

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)
आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!