Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

संभल पुलिस की जनसुनवाई में संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल।

संभल पुलिस की जनसुनवाई में संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल

सैय्यद कुमैल ज़ैदी:-  संभल।

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संभल की कार्यशैली एक बार फिर जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती नजर आई।

जनसुनवाई के दौरान पहुंचे प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार की सक्रियता और संवेदनशील दृष्टिकोण ने आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया।

संभल पुलिस प्रशासन की यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि भी स्थापित कर रही है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रम निश्चित रूप से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय का सेतु बन रहे हैं।

LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN(LKSTV)

आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *