मानवता की मिसाल: डीएम व एसपी ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
सैय्यद कुमैल ज़ैदी ;- संभल।
गुन्नौर–बहजोई मार्ग पर थाना धनारी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी संभल डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। दोनों अधिकारियों ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देरी किए घायल को अपनी एस्कॉर्ट वाहन से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
अधिकारियों की तत्परता और मानवता भरे इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता प्रशासन की सकारात्मक छवि को मजबूत करती है और आमजन में भरोसा बढ़ाती है।
डीएम व एसपी के इस सराहनीय कदम ने यह साबित कर दिया कि प्रशासन केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की सेवा में भी अग्रणी रहता है।
LKSTV ki website के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
HINDI THE DAILY NEWSPAPER LOKTANTRA KI SHAN (LKSTV)
आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)