हसनपुर= हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, बता ते चले कि नवागंतुक पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था, वहीं गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुबारकपुर कला में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्राम मुबारकपुर कला निवासी संजू पुत्र नवल किशोर को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान संजू के पास से एक 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, हसनपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुoअoसंo 163 /2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, वही अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी l