Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

सड़क हादसे में मां बेटी समेत तीन घायल 2 की हालत गंभीर।

( लोकतंत्र की शान दैनिक समाचार पत्र ) फतेहपुरी।

में शनिवार रात एक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। मदनपुर गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने खेत से लौट रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी उर्मिला देवी (32) अपनी 10 वर्षीय बेटी शालिनी के साथ खेत से मजदूरी कर घर लौट रही थीं। खांझादेवी मंदिर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उर्मिला देवी और मोटरसाइकिल सवार शनि (30), पुत्र पप्पू, निवासी मदनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। शालिनी को मामूली चोटें आईं।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और 102 एंबुलेंस से घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. देशराज ने प्राथमिक उपचार के बाद उर्मिला देवी और शनि की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शालिनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह घटना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ते खतरों को उजागर करती है

कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया मौके पर जाकर मना किया गया है घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाराबंकी रेफर किया गया दो लोगों की हालत थोड़ा गंभीर है मामले की हर पहलू पर जांच कर रहे हैं आगे की कार्रवाई प्रार्थना पत्र मिलने के बाद की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *