*जनपद सीतापुर*
*दिनांकः-28.03.2026*
पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने एवम् वांछित अपराधियों की नियमानुसार गिरफ्तारी एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मिश्रिख श्री विशाल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 64/26 धारा 09/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (1972)/धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट/ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट/धारा 5/27 आर्म्स एक्ट/ धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 3/25 बीएनएस गोवध निवारण अधिनियम थाना मिश्रिख सीतापुर में प्रकाश में आये वांछित 05 अभियुक्तों- 1.साहिल पुत्र निहाल निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर 2.इरफान पुत्र लोटन निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर 3.फैज पुत्र बबलू निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर 4.शाबान पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर 5.सलीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर को ग्राम सेमरा कसहार के पास से 01 अदद वाहन सोनालिका ट्रैक्टर(हाईड्रा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से अभियोग उपरोक्त से संबंधित मल- एक अदद अवैध 01 नाल बन्दूक 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद चाकू (छुरा) 12 बोर,तीन प्लास्टिक की डिब्बी खूना लूदा मिट्टी व सादी मिट्टी व खूना लूद बाल बरामद किया गया है। बरामद वाहन सोनालिका ट्रैक्टर(हाईड्रा) उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 207 M.V. ACT के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा पूछताछ में वन्य जीवों के शिकार एवं उनके अवैध व्यापार में संलिप्ता होने की बात स्वीकार की गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध सूचना/साक्ष्य संकलित कर नियामानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अवैध/आपरिधाकि कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
अभियुक्तों का नाम व पताः-
1.साहिल पुत्र निहाल निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर
2.इरफान पुत्र लोटन निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर
3.फैज पुत्र बबलू निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर
4.शाबान पुत्र उस्मान निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर
5.सलीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम सेमरा थाना मिश्रित सीतापुर
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 64/26 धारा 09/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (1972)/धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट/ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट/धारा 5/27 आर्म्स एक्ट/ धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व धारा 3/25 बीएनएस गोवध निवारण अधिनियम थाना मिश्रिख सीतापुर।
बरामदगीः- एक अदद अवैध 01 नाल बन्दूक 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद चाकू (छुरा) 12 बोर,तीन प्लास्टिक की डिब्बी खूना लूदा मिट्टी व सादी मिट्टी व खूना लूद बाल बरामद
पुलिस टीम थाना मिश्रिख-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह
2. उ0नि0 श्री शिवकुमार
3. का0 अमित यादव
4. का0 कमल सिहं
5. का0 कोमल सिहं
6. का0 विनीत चौहन
7. का0 सुरेन्द्र सिहं