हसनपुर= रविवार को गैस उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और उपभोक्ताओं ने हसनपुर गजरौला मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के आगे जाम लगा दिया, बता ते चले कि पिछले कुछ दिनों से जारी गैस की किल्लत ने रविवार को और गंभीर रूप ले लिया, वहीं गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गजरौला मार्ग पर खाली सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया जिससे यातायात ठहर गया, हसनपुर गजरौला मार्ग स्थित हसनपुर गैस एजेंसी के इंडियन गैस गोदाम पर सुबह 4 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लग गई थी, बारिश आंधी, तूफान, ठंड और घंटो इंतजार के बाद भी जब 10 बजे तक भरे सिलेंडर मिलने की उम्मीद खत्म हो गई तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया, उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर रोड पर रखकर जाम लगा दिया एक उपभोक्ता चंद्रावती ने बताया कि वह पिछले 5 दिनों से गैस लेने के लिए चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली वहीं उपभोक्ता इकराम ने बताया कि सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है जहां एक और ईद एवं नवरात्र का त्यौहार आने वाला है ऐसे में गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है, जबकि अधिकारियों द्वारा जिले में गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, वहीं जाम की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोर्षित उपभोक्ता को शांत कराया और गैस आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिया, पुलिस के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने जाम खोल दिया और ट्रैफिक सामान्य हो गया l
गैस उपभोक्ताओं ने गैस ना मिलने पर गैस गोदाम के बाहर लगाया जाम।