Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

लिनेस क्लब ने किया महिला दिवस पर शिखर सम्मान समारोह आयोजित,पत्रकारिता के लिए त्रिचा पांडे सम्मानित।

लिनेस क्लब ने किया महिला दिवस पर शिखर सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारिता के लिए ऋचा पाण्डेय सम्मानित – उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान..

महिला दिवस के अवसर पर आल इंडिया लिनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा 8 मार्च को वैष्णवी गार्डन में महिला शिखर सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लिनेस मंगला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में फाउंडर ऑफिसर लिनेस अंजू कटारे, एरिया ऑफिसर डॉ. बीना मिश्रा सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ऋचा पांडेय, निकिता सिंह, मंजू सिंह, गुलाब कली, किरण कली एवं कौशल्या को महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वाइकल कैंसर पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसमें महिलाओं को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ जिसमें डॉ. सुनीता तिवारी को अध्यक्ष, ऋचा सिंह एवं अंजू शर्मा को उपाध्यक्ष, शर्मिला सिंह को सचिव, नीलम अंसारी को संयुक्त सचिव, रचना राजे सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रीतू सिंह को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही क्लब में टेमर के रूप में रश्मि सोनी, टेलट्विस्टर भावना भसीन तथा पीआरओ के रूप में विनीता मिश्रा एवं रेनू सिंह को जिम्मेदारी दी गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अपरना त्रिपाठी, डॉ. रंजना शुक्ला, डॉ. बबीता खरे, पूनम तिवारी, पूनम द्विवेदी, नीती केशरवानी, कोमल आहूजा, सपना सिंह, प्रीति सिंह, गीतिका कटारे, उर्मिला गुप्ता, नीतू गुप्ता एवं आराधना सिंह शामिल रहीं। माइक्रो चेयरपर्सन के रूप में वर्षा सिंह, सोनम सिंह, मीनाक्षी द्विवेदी एवं आकृति द्विवेदी को दायित्व दिया गया, जबकि रेखा स्वर्णकार को चेयरपर्सन बनाया गया। वहीं क्लब में नए रूप में स्मृति दुबे, गीतिका कटारे, रीनू शुक्ला, अपर्णा तिवारी एवं डॉ. दिव्या सिंह को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *