Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर.शंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र,अयोध्या सोमेन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द शुक्ला उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। उक्त अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रीमती गीता देवी द्वारा महिला संबंधी योजनाओं, लीलावती द्बारा बाल सेवा योजनाओं पर जानकारी तथा संगीता देवी द्वारा घरेलू हिंसा एवं मिशन शक्ति योजनाओं के संबंध में अनुभव की विस्तार से जानकारी दी गयी जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बालिकाओं को किट वितरित की गई तथा 05 बालिकाओं को मुख्यमंत्री बाल सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 05 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन में महिला आरक्षी अनामिका को सम्मानित किया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान “मेरा युवा भारत अंबेडकरनगर तथा SAI के द्वारा ASMITA (Achieving Sport Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन/ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया तथा मैराथन/ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी बालिकाओं/महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

📌 *मुख्य सेविका बाल विकास विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।*

1. श्रीमती माया पत्नी सुरेश

2. श्रीमती किरण पत्नी पवन कुमार

3. श्रीमती उपाध्याय पत्नी इंद्रपाल उपाध्याय

📌कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री श्याम देव द्वारा मिशन शक्ति अभियान के संबंध में संबोधन किया गया तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने भी महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

📌कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क से संबंधित जनजागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई, जिन्हें उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया एवं जानकारी प्राप्त की गई।

📌इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा NTPC से CSR के अंतर्गत प्राप्त 14 स्कूटी को महिला सशक्तिकरण के लिए थानों के मिशन शक्ति केंद्र के लिए प्रदान करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

📌 *कार्यक्रम के दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा व साक्षरता को महिलाओं की प्रगति का प्रमुख आधार बताया। साथ ही महिलाओं की शिक्षा में असमानता, हिंसा एवं शोषण, घरेलू हिंसा तथा राजनीति व नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई।*

📌*मुख्य अतिथि महोदय द्वारा महिला थाना व पुलिस कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित शिशु गृह/क्रेच का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महिला थाना परिसर में आने वाली पीड़ित महिलाओं तथा महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बनाए गए वात्सल्य कक्ष का भी लोकार्पण किया गया।*

📌*कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर महोदय द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।*

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *