10 मार्च 2026 को रात्री 10 बजे बरामद किया जायेगा ताबूत !
विश्व विख्यात दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द जोगीपुरा बिजनौर मे मोला अली की शहादत पर होने वाली मजलिस को खिताब फ़रमाएगे विश्व विख्यात धर्म गुरु मौलाना शबाब नक़वी ( प्रशासक )
दरगाह ए आलिया नजफ़ ए हिन्द जोगीपुरा मे मोला अली अ.स. की शहादत पर देश के कोने कोने से हजारो की संख्या मे ज़ायरिन मोला अली अ.स. को उनकी शहादत पर देने आते है पुरसा ! इसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रशासक मौलाना शबाब नक़वी से मुलाक़ात की और होने वाले प्रोग्राम की वयवस्था का जाएजा लिया ! और प्रशासक मौलाना शबाब नक़वी ने पार्किंग, बिजली, पानी वा शोचालियों, की व्यवस्था को लेकर अपने समस्त कर्मचारियो को दिशा निर्देश दिये जिससे आने वाले जायरिनो को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो !
इस अफसर पर प्रशासक मौलाना शबाब नक़वी के साथ दरगाह प्रबन्धक हुसैन मेहंदी, मौलाना फिरोज़ हैदर, चौधरी सीरत उरुज, मोमिन रज़ा, सईद भाई, अब्बास नक़वी बुकनाला, आदि मोजूद रहे !