हसनपुर =रविवार को अग्रवाल सभा हसनपुर संबद्ध (अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा,हरियाणा) के द्वारा अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य, फूलों की होली, राधा कृष्ण का नृत्य आदि पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिव चरन दास एवं अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व अन्य लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर शिवचरण दास जी ने कहा कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता लाना व आपस के मतभेद बुलाकर हर त्यौहार को मानना है, अग्रवाल सभा के महामंत्री मुकेश गोयल ने कहा कि अग्रवाल सभा हसनपुर द्वारा प्रथम बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें आए सभी अग्र बंधुओ का आभार व्यक्त करता हूं, वही अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई दी एवं रंग गुलाल लगाकर सभी के साथ होली मनाई इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज गोयल, अंकुर अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, युवा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल एवं महामंत्री अक्षय अग्रवाल (नमन) तथा महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष, महामंत्री आदि सहित भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के बीच-बीच में जलपान भी कराया गया एवं अंत में सभी को आपसी मतभेद भूलाकर भाईचारे के साथ होली सहित सभी त्योहार मनाने की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन हो गया l
