Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

लिबर्टी ने अपनी 83वीं नेशनल चैनल मीट में AW – 26 कनेक्शन का भाव लॉन्च।

हिल्स एक्सक्लूसिव शोरूम्स और मेगा शोरूम्स विस्तार की घोषणा।

देश कीजानी-मानी शूज कंपनी लिबर्टी ने आज अपनी 83वीं नेशनल चैनल मीट के दौरान ऐ डबलू -26 (ऑटम-विंटर 2026) कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 फ़रवरी 2026 तक आयोजित किया गया जिसमें देशभर से चैनल पार्टनर्स की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर कंपनी ने परिवार के प्रत्येक वर्ग—पुरुष, महिला और बच्चों—के लिए डिज़ाइन किए गए नवीनतम, आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर कलेक्शन को प्रस्तुत किया। ऐ डबलू -26 रेंज में प्रीमियम सामग्री, आधुनिक डिज़ाइन और बेहतर फिट के साथ टिकाऊपन पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि ग्राहकों को हर कदम पर स्टाइल और आराम दोनों का अनुभव मिल सके। इस अवसर पर कंपनी सी ओ ओ श्री रमन बंसल ने बताया कि मार्केट ट्रेंड्स और कस्टमर फीडबैक के आधार पर हिल्स, Leap7X, Lucy & Luke तथा AHA जैसी कोर कैटेगरीज पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जो कुल बिक्री में 70% से अधिक योगदान देती हैं। यह सफलता चैनल पार्टनर्स के निरंतर सहयोग और विश्वास का परिणाम है।मीट के दौरान टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए श्री मनोज वर्मा ने बताया कि टेक्नोलॉजी के अंतर्गत एक नई प्रीमियम रेंज पेश करने की भी जानकारी दी गई। लिबर्टी किफायती रेंज में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विशेष प्रीमियम विकल्प शामिल किए गए हैं। न्यूनतम एसकेयू प्लेसमेंट पर अतिरिक्त मार्जिन देने की योजना भी साझा की गई।श्री रमन बंसल ने बताया कि मेगा शोरूम्स और Healers एक्सक्लूसिव शोरूम्स का भी विस्तार कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न शहरों में न्यूनतम 2000 वर्ग फुट क्षेत्रफल के साथ नए मेगा शोरूम्स खोलने की योजना की घोषणा की। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान देशभर में 25 Healers एक्सक्लूसिव शोरूम्स खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन शोरूम्स को आधुनिक, प्रीमियम और ग्राहक-अनुकूल अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, कम्पनी के हेड मार्केटिंग श्री रामनाथ वर्मा ने रिटेल शोरूम्स में लाइफस्टाइल परफ्यूम और बॉडी मिस्ट की शुरुआत की है, जिसे बाज़ार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्सेसरीज़ की बेहतर डिस्प्ले और वैरायटी के माध्यम से बिक्री बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया गया।

कंपनी के COO, रमन बंसल ने कहा कि हम अपने चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। AW-26 कलेक्शन, प्रीमियम रेंज और नए शोरूम्स की पहल न केवल ब्रांड को मज़बूत करेगी, बल्कि फुटवियर मार्केट में नए अवसर भी सृजित करेगी।कंपनी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह विस्तार रणनीति ब्रांड की ग्रोथ जर्नी को और सशक्त बनाएगी तथा ग्राहकों को बेहतर विकल्प और अनुभव प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *