Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

Low Investment Business: 10,000 रुपये में शुरू करना है बिजनेस? ये रहे टॉप 5 जबरदस्त बिजनेस आईडिया

  whatsapp iconक्या आप भी बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं? लेकिन कम बजट के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। तो आज हम आपके लिए टॉप 5 ऐसे बिजनेस आईडिया लेकर आए हैं, जिन्हें आप 10,000 रुपये से भी कम के बजट में शुरू कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है, कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की आवश्यकता होती है। ऐसे में वे बिजनेस शुरू करने का सपना भी छोड़ देते हैं, लेकिन आप कम बजट वाले ये बिजनेस शुरू करके जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं।

Prime Offer

मार्केट में सबसे ज़रूरी है सही रिसर्च।!

Prime Offer

पाएं वही रिसर्च—सिर्फ़ ₹83/महीने में

मार्केटसमाचारवेल्थवीडियोऑटो

MSME

लोनखेती किसानीसस्टेनेबिलिटीक्रिप्टोसेंसेक्ससोनाबजट

लॉग-इन

सर्च करें खबरें, स्टॉक कोट्स और एनएवी

Hindi

मार्केट

समाचार

वेल्थ

वीडियो

ऑटो

MSME

लोन

खेती किसानी

सस्टेनेबिलिटी

क्रिप्टो

सेंसेक्स

सोना

बजट

एडिट प्रोफ़ाइल

Low Investment Business: 10,000 रुपये में शुरू करना है बिजनेस? ये रहे टॉप 5 जबरदस्त बिजनेस आईडिया

Authored by Ranjeeta Pathare ET Online • Updated: 19 Jan 2026, 1:40 pm IST

Small Business Ideas : कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती है, लेकिन आप चाहे तो केवल 10,000 रुपये में भी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

preferred source button

whatsapp icon

क्या आप भी बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं? लेकिन कम बजट के कारण शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। तो आज हम आपके लिए टॉप 5 ऐसे बिजनेस आईडिया लेकर आए हैं, जिन्हें आप 10,000 रुपये से भी कम के बजट में शुरू कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है, कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की आवश्यकता होती है। ऐसे में वे बिजनेस शुरू करने का सपना भी छोड़ देते हैं, लेकिन आप कम बजट वाले ये बिजनेस शुरू करके जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं।

Top 5 profitable Business Idea

Low Investment Business: 10,000 रुपये में शुरू करना है बिजनेस? ये रहे टॉप 5 जबरदस्त बिजनेस आईडिया

टॉप 5 बिजनेस आइडिया

1. मोबाइल रिपेयर करने का बिजनेस

आप कम बजट वाले बिजनेस की तलाश कर रहे हैं तो रिपेयरिंग का बिजनेस आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस बिजनेस से आप आसानी से हर महीने 30,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। आपको इसके लिए मोबाइल रिपेयर करने का काम सीखना पड़ेगा।

2. क्लाउड किचन से कमाए लाखों रुपये

यदि आपको कुकिंग आती है और इससे कमाई करना चाहते हैं तो यह बिजनेस आप अपने किचन से ही शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से दुकान खोलने की भी जरूरत नहीं होगी। आजकल कई लोग अपने किचन से ही क्लाउड किचन शुरू करके जबरदस्त कमाई कर रहे हैं।

3. कंटेंट क्रिएटिंग भी है कमाई का बेहतर तरीका

आपको लिखने का शौक है तो आप कंटेंट क्रिएटर बनाकर हर महीने 20,000 रुपये से 30000 रुपये की कमाई आसानी से कर सकते हैं। आप चाहे तो खुद की वेबसाइट ओपन करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो यूट्यूब इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष टॉपिक से जुड़ा वीडियो बनाकर भी कमाई की शुरुआत कर सकते हैं।

4. होममेड अचार का बिजनेस

आजकल लोगों को घर की बनी हुई चीजें ज्यादा पसंद आती है। ऐसे में आप चाहे तो देसी अचार, पापड़, केक, चॉकलेट का बिजनेस शुरू करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। इन बिजनेस के लिए भी आपको ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन हर महीने 40-50 हजार रुपये की कमाई हो सकती है।

5. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट बिजनेस आइडिया

आप कम बजट में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट से जुड़े बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। जैसे टी- शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस, कस्टमाइज्ड मग, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम जैसे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप इन प्रोडक्टस को ऑनलाइन भी बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *