Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

प्रेस विज्ञप्ति 15 मार्च 2026 *दिल्ली में धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस व मदिरा की दुकानों पर रोक लगाने की मांग* नई दिल्ली। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा तथा एमसीडी आयुक्त श्री संजीव खिरवार से एक महत्वपूर्ण जनभावना से जुड़े विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का संगम है। यहाँ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च एवं अन्य उपासना स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और प्रार्थना के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थलों के आसपास का वातावरण शांत, स्वच्छ और श्रद्धापूर्ण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास मांस (नॉन-वेज) और मदिरा की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं और इन पवित्र स्थलों की गरिमा भी प्रभावित होती है। साथ ही इन दुकानों से निकलने वाली गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छता भी आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। मनोज कुमार जैन ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि दिल्ली में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च और अन्य उपासना स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस और मदिरा की दुकानों के संचालन पर रोक लगाने तथा जहाँ ऐसी दुकानें संचालित हो रही हैं, उन्हें बंद कराने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने से राजधानी में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा धार्मिक स्थलों की पवित्रता और गरिमा भी बनी रहेगी।

नई दिल्ली। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू, माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा तथा एमसीडी आयुक्त श्री संजीव खिरवार से एक महत्वपूर्ण जनभावना से जुड़े विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध…

Read More

NCERT पर विवाद: क्या वाकई नाराज हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? क्या रहा पूरा मामला….

नई दिल्ली। हाल के वर्षों में एनसीईआरटी (NCERT) National Council of Educational Research and Training की किताबों में किए गए बदलावों को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज रही। विपक्षी दलों ने इसे “इतिहास में बदलाव” बताया, जबकि केंद्र सरकार ने इसे सिलेबस के “रैशनलाइजेशन” की प्रक्रिया का हिस्सा कहा। इस पूरे विवाद के बीच…

Read More

डिजिटल युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता और युवा मानसिक स्वास्थ्य- वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति का समग्र विश्लेषण।

ग्लोबल माइंड हेल्थ रिपोर्ट 2025- भारत में युवाओं के मेंटल हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला आकड़ा आया -84 देशों की स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर,मेंटल हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता-समग्र विश्लेष भारतीय युवाओं के मेंटल हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता- प्रश्न तकनीक बनाम मानव का नहीं, बल्कि संतुलन का है,डिजिटल युग में रहकर…

Read More

योगेश ने 26वीं एग्जीबिशन ऑफ डॉक्टोरल रिसर्च का किया उद्घाटन।

तारेश सचदेवा | नई दिल्ली | 27 फरवरी 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय की पुस्तकालय प्रणाली द्वारा 102वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में केंद्रीय पुस्तकालय में 26वीं “एग्जिबिशन ऑफ डॉक्टोरल रिसर्च” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 3 मार्च 2026 तक आमंत्रित अतिथियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीयू…

Read More

आईआईसिटी की संरचना और ऑरेंज इकोनामी की अनंत संभावनाएं।

आईआईसीटी की संरचना,और ऑरेंज इकोनामी की अनंत संभावनाएँ विनोद कुमार सिंह,स्वतंत्र पत्रकार व स्तम्भकार भारत आज उस ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है,जहाँ वह नित्य नवीन विकास की परिभाषा बदल रही है। इसी क्रम में औद्योगिक उत्पादन और सेवा क्षेत्र की परंपरागत सीमाओं से बाहर निकलकर अब राष्ट्र की शक्ति का निर्धारण उसकी रचनात्मक क्षमता,डिजिटल दक्षता…

Read More

महाराष्ट्र टूरिज्म देश की राजधानी दिल्ली में एक्सक्लूसिव और खाश ट्रैवल ट्रेड रोडशो का कर रहा आयोजन।

26 फरवरी 2026 महाराष्ट्र सरकार का टूरिज्म डिपार्टमेंट, गुरुवार 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के द्वारका में स्थित रेडिसन ब्लू होटल के ग्रैंड बॉलरूम में एक्सक्लूसिव महाराष्ट्र टूरिज्म रोडशो का होस्ट करने जा रहा है। यह रोडशो दिल्ली के ट्रैवल ट्रेड के साथ एक डेडिकेटेड, फेस-टू-फेस एंगेजमेंट को दिखाता है, जो भारत के सबसे…

Read More

AI Impact Summit Day-5 LIVE: एआई इम्पैक्ट समिट का आज पांचवां दिन, 100+ देशों के तकनीकी धुरंधर कर रहे शिरकत

AI Impact Summit Day-5 LIVE: भारत में पहली बार आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज पांचवां दिन है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इस ऐतिहासिक समागम में 100 से अधिक देशों के तकनीकी धुरंधर शिरकत कर रहे हैं। आज एआई इम्पैक्ट समिट में कौन सी गतिविधियां होने वाली हैं? जानिए…

Read More

AI Impact Summit: दिग्गजों के भारत आगमन का सिलसिला जारी, फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल; जानिए अपडेट्स

AI Summit India 2026: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। ओर्पो के दौरे से भारत-फिनलैंड साझेदारी को डिजिटल, एआई, शिक्षा और सतत विकास क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है, जबकि पिचाई 20 फरवरी को कीनोट संबोधन देंगे।…

Read More

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार पेश किया केंद्रीय बजट

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार पेश किया केंद्रीय बजट।नई दिल्ली | LKTV केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट (Budget 2026-27) पेश कर इतिहास रच दिया। यह बजट ऐसे समय में आया है जब देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं, महंगाई और रोजगार…

Read More

देश के सभी विश्वविद्यालय पर लागू है (यू.जी.सी एक्ट )1956

🇮🇳 देश के सभी विश्वविद्यालयों पर लागू है UGC Act, 1956 उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, डिग्री की वैधता और फर्जी संस्थानों पर रोक का मजबूत कानून नई दिल्ली | LKSTV न्यूज़ भारत में उच्च शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से लागू विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 (University Grants Commission…

Read More