Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

5 जनवरी से होगा दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज, जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए मिलेगा पूरा समय

आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र5 जनवरी से होगा दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज, जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए मिलेगा पूरा समय

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण तथा शीश महल परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

सत्र से पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कल विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक, तकनीकी और डिजिटल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री गुप्ता ने कहा कि शीतकालीन सत्र का मुख्य उद्देश्य सदन की मर्यादा बनाए रखते हुए सुचारू कार्यवाही संचालित करना है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधायक सदन में अपनी मेज पर लगे आईपैड के माध्यम से राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग- नेवा का उपयोग करेंगे। इससे विधायी कार्य में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *