अमरोहा/नौगांव सादात=नौगांव सादात थाना क्षेत्र में एलकेजी के छात्र विवान उर्फ वासु का ₹12 लाख रुपए की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था, पुलिस ने 6 घंटे के भीतर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें छात्र का रिश्ते का भाई भी शामिल है, घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि अपहरण की साजिश छात्र के रिश्ते के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी, पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छात्र के पिता की मृत्यु के बाद मिली बीमा राशि के लालच में उसका अपहरण कर फिरौती मांगी थी, मूल रूप से धनोरा मार्ग स्थित रसूलपुर गावड़ी निवासी हरपाल सिंह का परिवार वर्ष 2014 में अमरोहा नौगांव सादात मार्ग स्थित गांव याहियापुर में आकर बस गया था, हरपाल सिंह के बेटे अवनीश उर्फ सौरभ नोएडा में इंजीनियर थे जिनकी वर्ष 2021 में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी उनके परिवार में पत्नी डोली यादव और दो बेटे सार्थक उर्फ कृष्णा 10 वर्ष तथा विवान उर्फ बसु 5 वर्ष है, विवान क्षेत्र के गांव ढक्का स्थित एक पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र है,शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विवान अपने घर के बाहर मोबाइल देख रहा था तभी वह अचानक लापता हो गया कुछ देर बाद उसकी मां डोली बाहर आई तो बेटे को गायब देखकर घबरा गई और उसकी तलाश शुरू की, हालांकि कोई सुराग नहीं मिला इस बीच दोपहर 1:45 बजे डोली के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई कॉल करने वाले ने विवान के अपहरण की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने के बदले 12 लाख रुपए की फिरौती मांगी और पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी, वहीं पुलिस को घटना की गुप्त रूप से जानकारी दी गई, पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया, पुलिस ने मात्र 6 घंटे में ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहरत हुए बच्चे विवान उर्फ बासु को सकुशल बरामद कर लिया और तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l
12 लाख की फिरौती के लिए LKG के छात्र का अपहरण,6 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद किया