युद्ध संकट के बीच भारत ने 1000 मीट्रिक टन चावल इस देश को भेजा, कहा- दक्षिण के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध
पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत ने दक्षिण के देशों के सहयोग में भी जुटा हुआ है। इसी क्रम में भारत ने भारत ने आज सिएरा लियोन की स्कूली मध्याह्न भोजन योजना के समर्थन में 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे लेकर अहम जानकारी दी।
पश्चिम एशिया घटनाक्रमों पर बारीक नजर है भारत की : जायसवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले को पांच दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद भारत ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया से संबंधित सभी घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है। जायसवाल ने पश्चिम एशिया के प्रमुख देशों के साथ भारत के लगातार संपर्क में रहने और नयी दिल्ली द्वारा इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष को लेकर कई विश्व नेताओं से बात कर रहे हैं।”