Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल चोरी…….

मोबाईल दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, कब्जे से 3.50 लाख रु के मोबाइल बरामद –

लोकतंत्र की शान हसन रसीद जिला ब्यूरो चीफ जबलपुर कटनी मध्य प्रदेश

कटनी गत दिनो 20-21 . 02.2026 की दरमियानी रात थाना कोतवाली कटनी अंतर्गत सब्जी मंडी पलाश होटल के पीछे स्थित मोबाईल युग स्टोर दुकान में शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाईल फोन चोरी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 21.02.2026 को फरियादी फरियादी गांधी हिन्दुजा पिता विशनदास हिन्दुजा उम्र 26 वर्ष नि. शास्त्री कालोनी गली नं. 02 कटनी का थाना कोतवाली कटनी में रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी सब्जी मंडी कटनी में मोबाईल युग के नाम से मोबाईल फोन की दुकान है। दिनांक 21.02.2026 को सूचना मिली की कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे ओप्पो, वीवो, रीयलमी कंपनी के करीब 20 मोबाईल फोन चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 204/2025 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय को टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर माल मशरूका बरामद किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली व उनकी टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 संदिग्ध लड़के दुकान में चोरी की घटना घटित करते हुए दिखे। संदिग्ध व्यक्तियों की पता तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए एवं सीसीटीव्ही फुटेज विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप में प्रसारित कर दस्तयावी के प्रयास किए गए। साथ ही सायबर सेल कटनी से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। विवेचना के क्रम में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन करने पर संदेही मेन रेल्वे स्टेशन कटनी से सतना जाने वाली ट्रेन में जाते हुए दिखाई दिए। जो तत्काल 02 टीमों को मैहर, सतना, रीवा की ओर खाना किया गया। टीमों के द्वारा कई स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों का गहन अध्ययन करने पर तीनों संदेही पुनः सतना रेल्वे स्टेशन से भोपाल तरफ जाने वाली ट्रेन में जाते दिखे। जिसके आधार पर एवं सायबर सेल की मदद से संदेही व्यक्तियों की पता तलाश भोपाल, इटारसी, जबलपुर तरफ की गई। जो संदेही व्यक्तियों को महाराज ढ़ाबा सिहोरा बायपास सिहोरा के पास पकड़ा गया। पूछताछ पर तीनों व्यक्तियों ने कटनी की सब्जी मंडी स्थित मोबाईल दुकान में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी किए गए 20 नग मोबाईल फोन बरामद किए गए।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता -*

1. बाला उर्फ अक्षय पिता हेमराज कोबाड़ उम्र 26 वर्ष नि. हिगना थाना हिगना जिला नागपुर महाराष्ट्र

2. सद्दाम उर्फ निसार पिता नासिर खान उम्र 21 वर्ष नि. इरशाद कॉलोनी खजराना थाना खजराना इंदौर (म.प्र.)

3. ताहिर पिता मजीद खान उम्र 23 वर्ष नि. खजुरी कला थाना पिपलानी भोपाल (म.प्र.)

*बरामद मशरूका* – अलग- अलग कंपनीयों के 20 नग मोबाईल फोन कीमती 03 लाख 50 हजार रू.

गिरफ्तार हुए आरोपी भोपाल, इंदौर व नागपुर अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है जो घूम-घूम कर रैकी करने के उपरांत चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिन्होनें पूर्व में नासिक, जलगांव व अन्य स्थानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया किन्तु पकड़े नहीं गए। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से दूसरे राज्यों में भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए है। उक्त आरोपी अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड/पेन कार्ड का उपयोग करके होटल में रूकते थे और फिर शहर में घूमकर रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अपने-अपने शहरों में भाग जाते है। आरोपियान से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिकाः* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर द्विवेदी, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि. रमेश शरण मिश्रा, विजय गिरी, प्र.आर. रामपाल बागरी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, आर. विवेक मिश्रा, प्रवीण सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह, सायबर सेल कटनी से आर. अजय साकेत, चंदन, अमित एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम से आर. देवराज सिंह, रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *