Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

पारो पिनाकी की प्रेम कहानी सीवर की जहरीली गैस के आस पास घूमती अधूरी प्रेम कहानी

इस फिल्म को देखने के उपरांत आप भी फिल्म की लीड एक्ट्रेस मेकर इशिता सिंह की इस बात के लिए एकबारगी जरूर तारीफ करेंगे कि उन्होंने अपनी अब तक की अपनी जमापूंजी को लगाकर एक ऐसे विषय पर पूर्ण सादगी और ईमानदारी के साथ फिल्म बनाई जहां बॉक्स ऑफिस के मोह और प्रॉफिट कमाने की उनकी मंशा दूर दूर तक नजर नहीं आती है। एक बार नहीं अनेको बार हम अखबारों के अंदर के पन्नो पर पर यह खबर पढ़ते है सीवर की सफाई करते हुए या बंद सीवर को खोलने के बीच निकली उसकी बेहद जहरीली गैस से सीवरकर्मी की मौत, और हम ऐसी खबरों को अक्सर इग्नोर कर अखबार का पन्ना बदल देते है यही हाल सरकार और सत्ता से जुड़े बाबुओं का भी होता है लेकिन जाने आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने इस मुद्दे को संजीदगी से लिया अपनी रिसर्च टीम के साथ इस विषय पर काम किया । इस गंभीर मुद्दे को एक बेहद सिंपल प्रेम कहानी के साथ एक ऐसी प्रेम कहानी के साथ पेश किया जो कभी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।

मुंबई की एक स्लम बस्ती में अपने परिवार के साथ रहने वाली मरियम इशिता सिंह अपने अब्बा के साथ बाजार में सब्जी बेचती है , मरियम उर्फ पारो ( इशिता सिंह ) को पास की कालोनी में रहने वाले पिनाकी ( संजय बिश्नोई)जो सीवर की सफाई का काम करता है से ऐसा सच्चा प्यार होता है कि अपने घर से उसके लिए खाना लेकर उससे मिलने जाती है , मरियम के अब्बा को यह न मंजूर नहीं और वह अपनी बेटी को एक ऐसे मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह को बेच देते है और मरियम अपने सच्चे प्यार से दूर घुट घुट कर जीने को मजबूर हो जाती है, अपने प्यार की तलाश मे अपना सब कुछ भूल पिनाकी इधर उधर उसकी तलाश में लग जाता है क्या उसकी तलाश कामयाब होती है और पारो उर्फ मरियम को उसका सच्चा प्यार मिल पाता है यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।  फिल्म की लीड, एक्ट्रेस इशिता सिंह ने एक भेंट में बताया मेरी इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि समाज के उन तबकों की सच्चाई को दिखाने की मेरी कोशिश है, जिनकी बात शायद हम कभी नहीं करते फिल्मों में ऐसी स्टोरी की तो कोई सोच भी नहीं सकता ।एक सीवर कर्मी और सब्जी बेचने वालों की असली जिंदगी को पर्दे पर लाने की कोशिश हमने की है. इशिता ने अपने किरदार को बिना मेकअप किए पूरी ईमानदारी से निभाया है पीनारो के किरदार में संजय बिश्नोई बेशक कुछ दृश्यों में कमजोर रहे लेकिन अपने किरदार के साथ उन्होंने पूरी ईमानदारी बरती है लेखक और निर्देशक रुद्र जादौन की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि उन्होंने सीमित बजट में कहानी की डिमांड के अनुसार पूरी फिल्म को आउटडोर लोकेशन में शूट किया हैं, फिल्म में एक बेहद गंभीर मुद्दा उठाया गया है यही वजह हम फिल्म की खामियों को नजर अंदाज करते है। अगर आप सच के साथ जुड़ी फिल्में पसंद करते है तो फिल्म आपके लिए है। कलाकार: इशिता सिंह, संजय बिस्नोई, हनुमान सोनी, धन्नजय सरदेश पांडे ,निर्माता: इशिता सिंह, उत्कर्ष सिंह, संजय बिस्नोई, प्रताप जादौन समर सिंह निर्देशक: रुद्र जादोन, संगीत: ब्रिटो, सेंसर: यू, अवधि: 94 मिनट।

*Paro–Pinaki Ki Prem Kahani **    An Incomplete Love Story Revolving Around the Toxic Gas of Sewers…….

Rating: ★★★ (3 Stars)

After watching this film, viewers will surely appreciate lead actress and maker Ishita Singh for investing her personal savings to create a film on such a sensitive subject. The film reflects sincerity and simplicity, and it is evident that the intention was not box-office profit but to highlight an important social issue.

Many times we read news reports about sanitation workers dying while cleaning sewers due to exposure to highly toxic gases, yet such news is often ignored as we quickly turn the newspaper page. Governments and authorities too often overlook this issue. Ishita Singh, daughter of Rajya Sabha MP Sanjay Singh, took this matter seriously and, along with her research team, worked extensively on the subject. She presents this grave issue through a simple yet emotionally moving love story—one that never reaches its destined conclusion

Maryam (Ishita Singh), who lives with her family in a Mumbai slum, sells vegetables in the market along with her father. Maryam, also known as Paro, falls deeply in love with Pinaki (Sanjay Bishnoi), a young man living in a nearby colony who works as a sewer cleaner. She often brings food from home to meet him. However, her father strongly disapproves of the relationship and eventually sells her to a human-trafficking gang, forcing Maryam to live a life of suffering away from her true love. Pinaki, devastated, sets out in search of her, forgetting everything else. Whether he succeeds in finding Maryam and whether their love story finds closure can only be discovered by watching the film.

Ishita Singh has stated that the film is not merely a love story but an attempt to portray the realities of sections of society that cinema rarely highlights. The film strives to present the real lives of sewer workers and street vendors. Ishita performs her role without makeup and portrays the character with sincerity and honesty. Sanjay Bishnoi, though slightly weak in a few scenes, remains committed to his character. Writer-director Rudra Jadon deserves appreciation for shooting the film largely on outdoor locations within a limited budget while staying true to the story’s demands. Because the film raises such an important issue, many of its technical shortcomings can be overlooked. Viewers who prefer realistic and socially relevant cinema may find this film worth watching.

Cast: Ishita Singh, Sanjay Bishnoi, Hanuman Soni, Dhananjay Sardesh Pandey

Producers: Ishita Singh, Utkarsh Singh, Sanjay Bishnoi, Pratap Jadon, Samar Singh

Director: Rudra Jadon

Music: Britto

Censor: U

Duration: 94 minutes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *