Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

डीआईजी मुरादाबाद का हजरतनगर गढ़ी थाना पर वार्षिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं से संतुष्ट एसपी संभल कृष्ण कुमार व टीम की सराहना

संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी में डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज द्वारा पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल कृष्ण कुमार की उपस्थिति में वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

डीआईजी ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात एवं सहायता डेस्क का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अनुशासन को उच्च स्तर का पाते हुए थाना प्रभारी हजरतनगर गढ़ी की कार्यशैली की सराहना की।

इस दौरान “यक्ष ऐप” एवं “ऑपरेशन त्रिनेत्र” की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने अपराध नियंत्रण एवं निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उन्हें क्षेत्र में सतर्क रहने, छोटी से छोटी घटना की सूचना तत्काल थाना को देने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला डेस्क पर तैनात रश्मि मलिक द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की भी डीआईजी ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के प्रति इस प्रकार की संवेदनशील पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को डीआईजी ने जनपद के लिए एक आदर्श बताया।निरीक्षण के दौरान थाना हजरतनगर गढ़ी की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं जनता के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो अन्य थानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *