Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

कारवाई का भय दिखाकर की जाती हैं वसूली; सैंपल लेने तक सीमित खाद्य औषधि विभाग की कार्रवाई।

जिले में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री बेरोंकटोंक चल रही है। कार्रवाई के नाम पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम करने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा महज दुकानों में अवैध वसूली की जाती है। आंकड़ों की खानापूर्ति के लिये कुछ दुकानों से मिलावटी खाद्य सामग्रियों के सेम्पल भी लिये जाते हैं लेकिन बाद में कितने पर कार्रवाई होती है इसकी जानकारी कभी सार्वजनिक नही की जाती। लिहाजा मिलावटखोरी में लगे व्यवसायी बेखौफ होकर ग्राहकों से भारी भरकम कीमत वसूलने के बाद भी उन्हें शुद्ध खाद्य सामग्री देने के बजाय मिलावटी पकड़ा रहे हैं। मिलावट शब्द अपने आप मे ही विनाशकारी है। मगर जब वह मिलावट खाद्य सामग्री मानव शरीर के अंदर पहुंच जाएगी तो उसके क्या परिणाम इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वर्तमान में जिले भर में अत्यधिक मुनाफा कमाने की लालच में दुकानदार और बड़े ब्यापारी खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल खेलते है। जानकारों के अनुसार किराना दुकानों में आटा, दाल, चावल, सरसो तेल, वनस्पति घी, मसाला, नमकीन, खाद्य तेल सहित खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का धन्धा तेजी के साथ फल फूल रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मुनाफाखोरों पर लगाम लगाने के नाम पर सिर्फ दुकानों से खाद्य पदार्थों के सेम्पल ले लेते है और फिर उन सैम्पलों की जांच का क्या होता है इसका किसी को भी पता नहीं होता है। मिलावट के आतंक से गरीब अमीर सभी आतंकित है। हर तरफ मिलावट ही मिलावट देखने को मिल रहा है। दूध में पानी और शुद्ध देसी घी में वनस्पति की मिलावट की बात सुनी जाती थी मगर अब सभी खाद्य वस्तुओं में मिलावट देखने और सुनने को मिल रहा है। मिलावट खोरी के चलते खाद्य सामग्री का सेवन करने से लोगो के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मिलावट करने वाले दुकानदार कानून की पहुच से काफी दूर है। तहसील मुख्यालयों के आसपास व ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ो किराने की दुकाने बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही है जहां जीएसटी का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन के आदेशो को दर किनार करते हुए खाद्य सामग्री के विक्रेता ऊंचे दामो में बेचकर गरीब जनता की जेब काट कर दुकानदार मालामाल हो रहे है जबकि मिलावट करने को एक गम्भीर अपराध माना गया है।

गंभीर बीमारियों की चपेट में फंस रहे लोग

बाजार में जिस तरह से मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री हो रही है, उसके कारण अधिकांश घरों में इसका उपयोग भी हो रहा है। चर्चा के दौरान कुछ डॉक्टरों का कहना है कि भारी मुनाफा कमाने के लिए आज अधिकांश खाद्य सामग्रियों में कई तरह की प्रतिबंधित सामग्रियों की मिलावट की जा रही है। जिसके चलते उसका उपयोग करने वाले लोग धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लीवर, किडनी खराब होने की मुख्य वजह ऐसे केमिकल हैं जिनका उपयोग काफी घातक होता है। फिर भी कई खाद्य सामग्रियों में प्रतिबंधित केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। खासतौर से कई मशाले ऐसे हैं जिनमें केमिकल का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। जिससे इनका कलर अच्छा दिखे। कुछ समय से बाजार में मिलावटी हल्दी का भी कारोबार काफी तेजी के साथ बढ़ा है। इसमें घातक केमिकल का उपयोग किया जाता है। जिससे पिसी हुई हल्दी का रंग काफी पीला गहरा नजर आता है। जबकि सामान्य हल्दी का कलर इतना ज्यादा नहीं होता। इसी तरह अन्य गरम मशालों में भी केमिकल का उपयोग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *