Live Date Time

LOKTANTRA KI SHAN

Hindi NewsPaper

आलिया भट्ट ने डीप-नेक ब्लाउज-ऑर्गेंजा साड़ी में ढाया कहर, नूरानी लगा चेहरा, सादगी पर दिल हार बैठे फैंस!

बॉलीवुड दीवा आलिया भट्ट ने चेन्नई में अपने लेटेस्ट सेज ग्रीन साड़ी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जेडन ब्रांड की कस्टमाइज्ड ऑर्गेंजा साड़ी और रॉयल जूलरी में आलिया का ये देसी लुक देखने लायक है.

सोचिए, एक तरफ ढलता हुआ सूरज, दूसरी तरफ समंदर का किनारा और बीच में खड़ी हों बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से आलिया भट्ट. कितना जादुई नजारा होगा न ? बस कुछ ऐसा ही नजारा चेन्नई में देखने को मिला, जहां एक इवेंट के लिए आलिया का लुक हर किसी को दीवाना बना गया. आलिया इन तस्वीरों में साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लग रही थीं और ढलते सूरज की नेचुरल रोशनी ने उनके लुक में चार चांद लगाए. उनके चेहरे पर दिख रहा नेचुरल ग्लो लोगों की दिल चुराने का काम कर रहा था.

साड़ी में छाईं कपूर खानदान की बहुरानी।

कपूर खानदान की बहुरानी आलिया ने इस मौके पर बेहद प्यारी और लाइट सेज ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. शीयर ऑर्गेंजा फैब्रिक से बनी ये साड़ी खास तौर पर आलिया के लिए कस्टमाइज की गई है. इसे मशहूर ब्रांड जेडन (Jadon Official) ने तैयार किया है

आलिया की साड़ी पर हाथों से खूबसूरत फूलों की कढ़ाई की गई है, जिसने इसे फ्रेश और नेचुरल लुक दिया. जब इस साड़ी पर सूरज की सुनहरी किरणें पड़ीं, तो इसका कलर और भी निखर कर गया. आलिया ने अपनी साड़ी के साथ डीप वी-नेक ब्लाउज पेयर किया, जो उनके लुक को क्लासी और स्टाइलिश बना रहा था. ब्लाउज की डीप-नेक उनके लुक को मॉडर्न टच दिया.

जूलरी भी लगी क्लासिक।

आलिया की साड़ी जितनी सिंपल और एलिगेंट थी, उतना ही परफेक्ट उनकी जूलरी का सलेक्शन था. आलिया ने गले में मोतियों और कुंदन जड़ा चोकर नेकलेस पहना था, जिस पर बारीक गोल्ड थ्रेडिंग का काम था. इस नेकपीस को खास तौर पर ज्वेल्स बाय मोक्स ने डिजाइन किया था. इसके साथ आलिया ने मैचिंग स्टड इयररिंग्स और एक सिंगल पर्ल रिंग पहनी थी. ये उनके लुक को बेहद रॉयल बना रही थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *